Stock Market: विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से पिछले कारोबारी सत्र में आई भारी गिरावट के बाद स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी लौटी और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुएबीएसई सेंसेक्स 238.22 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,741.82 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 823.05 अंक यानी 1.07 प्रतिशत चढ़कर 77,326.65 अंक पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 80.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 23,962.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 24,134.70 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा, लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में इसने अपनी कुछ बढ़त गंवा दी।Stock Market:
Read Also- Maharashtra: पुणे में भारी बारिश के बाद कचरे का ढेर गिरने से ढही इमारत, रेस्क्यू आपरेशन जारी
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच लगातार दूसरे दिन भी हमले होने से बाजार में सतर्कता का माहौल बना रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सन फार्मा का शेयर सबसे अधिक 2.7 प्रतिशत और भारती एयरटेल का 2.15 प्रतिशत चढ़ा।इनके अलावा बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 1.8 प्रतिशत की गिरावट में रहा। मारुति, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही के परिणाम की घोषणा के बाद टीसीएस के शेयर में 0.52 प्रतिशत की गिरावट आई। Stock Market:
Read Also- Maharashtra: पुणे में भारी बारिश के बाद कचरे का ढेर गिरने से ढही इमारत, रेस्क्यू आपरेशन जारी
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘ भारतीय शेयर बाजारों में वैश्विक संकेतकों के समर्थन से मध्यम स्तर की वापसी देखने को मिली, हालांकि पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाली की वजह बने भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर निवेशकों की नजर बनी रही।’बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 1.79 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि मिडकैप 1.39 प्रतिशत के लाभ में रहा। बीएसई में कुल 2,896 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, 1,342 शेयर में गिरावट रही और 178 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।Stock Market:
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के संपदा प्रबंधन प्रमुख (शोध) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों ने आज मजबूती दिखाई। हालांकि, निकट अवधि में बाजार की दिशा मिली-जुली रह सकती है, लेकिन मजबूत घरेलू बुनियादी कारकों से व्यापक सुधार को समर्थन मिलने की उम्मीद है।”एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के अधिकतर बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।Stock Market:
ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर. ने कहा, ‘‘ अमेरिका और ईरान के बीच लगातार दूसरे दिन भी हमले होने से निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा। इससे कूटनीतिक वार्ता की संभावनाओं पर संदेह बढ़ा और जोखिम लेने की धारणा सीमित रही।’Stock Market:
’अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.14 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,962.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 2.15 प्रतिशत और निफ्टी 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।Stock Market:
