Delhi Zoo: दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान से अच्छी खबर सामने आई है। एशियाई शेरों के संरक्षण अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। चिड़ियाघर की एशियाई शेरनी महागौरी ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। लगातार दूसरे साल महागौरी और नर शेर महेश्वर की जोड़ी ने सफल प्रजनन किया है। चिड़ियाघर प्रशासन ने शेरनी और उसके शावकों की पहली तस्वीर भी जारी की है, जिसमें तीनों शावक अपनी मां के साथ लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। Delhi Zoo:
Read Also- Dehradun: कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी के बयान से गरमाई सियासत, राम मंदिर चंदा चोरी पर कही ये बात
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के मुताबिक, तीनों शावकों का जन्म 7 जुलाई को हुआ और फिलहाल उन्हें शेरनी महागौरी के साथ विशेष मैटरनिटी एनक्लोजर में रखा गया है। यहां शांत और सुरक्षित माहौल में उनकी देखभाल की जा रही है ताकि शुरुआती दिनों में उनका विकास बेहतर तरीके से हो सके। पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है, जबकि CCTV कैमरों के जरिए भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अभी शावकों का लिंग सार्वजनिक नहीं किया गया है।
महागौरी और महेश्वर की जोड़ी इससे पहले भी 27 अप्रैल 2025 को दो शावकों—कार्तिक और कर्णी—को जन्म दे चुकी है, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। तीन नए शावकों के आने से दिल्ली चिड़ियाघर में एशियाई शेरों की संख्या अब छह से बढ़कर नौ हो गई है। पहले यहां सुंदरम, महेश्वर, कार्तिक, महागौरी, शैलजा और कर्णी सहित छह एशियाई शेर थे। Delhi Zoo:
चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि यह उपलब्धि संकटग्रस्त एशियाई शेरों के संरक्षण और प्रजनन कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है। दिल्ली चिड़ियाघर में तीन नए मेहमानों के आगमन से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह है। उम्मीद है कि कुछ समय बाद स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद इन शावकों को भी दर्शकों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। फिलहाल मां और तीनों शावक विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित हैं। Delhi Zoo:
