Policybazaar के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन, ‘परिवार सबसे पहले’ संदेश के माध्यम से लोगों को करेंगे जागरूक

Delhi: बीमा मंच ‘पॉलिसीबाजार’ ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने स्वास्थ्य और ‘टर्म’ बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है।

Read Also: Dehradun: कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी के बयान से गरमाई सियासत, राम मंदिर चंदा चोरी पर कही ये बात

पॉलिसीबाजार ने एक बयान में कहा कि बीमा नियामक भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के वर्ष 2047 तक ‘सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य के अनुरूप यह जागरूकता अभियान देश के हर हिस्से में रहने वाले परिवारों को वित्तीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Read Also: Bollywood: कम नहीं हो रही अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें, चेक बाउंस’ मामले में तीन महीने की जेल…

कंपनी ने कहा कि अमिताभ बच्चन कई पीढ़ियों से भारतीय परिवारों में भरोसे, जिम्मेदारी और आश्वासन के प्रतीक रहे हैं। पॉलिसीबाजार के अनुसार, उनका ‘परिवार सबसे पहले’ अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए एक पहल है। कंपनी इस विचार को विज्ञापनों की एक श्रृंखला के जरिए सामने लाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *