HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में की शिरकत

HARYANA:

HARYANA: हिसार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा- ‘विज्ञान, अनुसंधान और संस्कारों की इस पावन धरा में आकर असीम ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। इस विश्वविद्यालय के परिसर में खेजड़ली महा बलिदान स्मृति शिल्प एवं माता अमृता देवी सर्कल का लोकार्पण किया गया है। विश्वविद्यालय में नर्सिंग विभाग के नए भवन का भी लोकार्पण किया गया है’।

Read Also-HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टावर ऑफ़ जस्टिस परिसर के उद्घाटन समारोह में की शिरकत

‘इसके साथ ही विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया गया। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 7 करोड़ 58 लाख रुपए की है। संसार के इतिहास में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया खेजड़ली महा बलिदान बेमिसाल है। माता अमृता देवी से प्रेरित होकर बिश्नोई समाज के 360 स्त्री पुरुषों ने वृक्षों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा चैंपियंस ऑफ द अर्थ सम्मान से अलंकृत किया गया था’ ।

‘गुरु जंभेश्वर की शिक्षाओं के अनुरूप हमारी डबल इंजन की सरकार प्रकृति के साथ संतुलन बिठाकर विकास कार्य कर रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी लागू की गई है। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में इस विश्वविद्यालय ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारा लक्ष्य हरियाणा को एक विश्व स्तरीय नॉलेज इकोनामी हब के रूप में स्थापित करना है’।

‘इसी उद्देश्य से हम राज्य के शिक्षा पारिस्थितिक तंत्र को री डिजाइन, री इमेजिन और री इन्वेस्ट के सिद्धांत पर नया आकार दे रहे हैं। हम प्रदेश के युवाओं को विश्व स्तरीय शिक्षा और बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । हमें गत वर्ष हरियाणा में 20 करोड रुपए का हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया गया है। हमने इस वित्त वर्ष में भी 20 करोड रुपए की अतिरिक्त राशि इस कोष को देने का प्रावधान किया है’।

Read Also-US-Iran War: अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमला किया तेज, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद

आखिर में CM सैनी ने अपने संबोधन में कहा- ‘हमने हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत 1 लाख 56 से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया है। प्रदेश में बिना पर्ची खर्ची के 1 लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार सरकारी नौकरियां दी है। भविष्य विभाग और उच्चतर शिक्षा विभाग के सहयोग से एक स्वायत्त AI एवं डिजिटल कॉलेज शुरू किया जाएगा । उच्च शिक्षा के तंत्र तथा अनुसंधान प्रयोगशालाओं के उन्नयन हेतु 10 करोड रुपए का उच्च शिक्षा गुणवत्ता एवं अनुसंधान उत्कृष्टता कोष शुरू किया जाएगा’।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *