Vampire Facial: आखिर क्या है ये “वैम्पायर फेशियल” जिसे कराने के बाद अमेरिका की तीन महिलाएं हुईं HIV ग्रस्त ?

Vampire Facial: संसार में ऐसा कौन है जो हमेशा जवां नहीं दिखना चाहता और जिसे बुढ़ापा नहीं आता और उसके चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़तीं, मगर कुछ लोग ऐसे भी है जो हमेशा खुद का जवां दिखने की चाहत में विभिन्न प्रकार की कॉस्मेटिक सर्जरी और तमाम तरह के उपाय आजमाते हैं। उनके युवा और सुंदर दिखने में चेहरे की झुर्रियां रोड़ा ना बने इसके लिए वे खास “वैम्पायर फेशियल” कराते हैं। अमेरिका से खबर सामने आई है कि “वैम्पायर फेशियल” कराने से तीन महिलाएं एचआईवी (HIV) की चपेट में आ गई हैं। इस तरह से कभी-कभी खुद को जवां रखने की चाहत भी लोगों की गंभीर बीमारी दे देती है।

Read Also: Gujarat: कच्छ के कपड़ा शिल्प अजरख को मिला जीआई टैग

क्या है “Vampire Facial” ? – जानें

“वैम्पायर फेशियल” एक प्रकार का कॉस्मेटिक उपचार है जिसमें रक्त का उपयोग किया जाता है ताकि त्वचा को फिर से ताजगी और जीवंतता मिल सके। इसे प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा ( PRP ) माइक्रोनीडलिंग भी कहा जाता है। “वैम्पायर फेशियल” में इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान जब चेहरे से लिया गया खून सेंट्रीफ्यूज नामक मशीन में डाला जाता है तो यह खून तीन श्रेणियों में बंट जाता है। इसमें सबसे ऊपर प्लाज्मा, बीच में रक्त कोशिकाएं और सबसे नीचे लाल रक्त कोशिकाएं होती हैं। मध्य भाग जहां रक्त कोशिकाएं होती हैं वहां पीआरपी आती है, जिसे सीरम भी कहा जाता है। यह सीरम कोशिकाओं की रिकवरी में मदद करता है। यह सीरम कोलेजन और इलास्टिन (चेहरे का प्रोटीन) बनाता है, जो चेहरे को चिकना एवं सॉफ्ट बनाए रखता है जिससे त्वचा में निखार आता है जिससे जवां दिखाने में मदद मिलती है।

खुद को हमेशा जवां दिखने की चाहत में लोग “वैम्पायर फेशियल” कराते हैं। यह उपचार आमतौर पर कॉस्मेटिक क्लिनिक्स, स्पा या स्किन केयर केंद्रों में होता है लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह लेना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

Read Also: Ghaziabad: नाराज पिता ने की बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या…

जानकारी के मुताबिक, वैम्पायर फेशियल के तहत कॉस्मेटिक इंजेक्शन प्रक्रिया के बाद अमेरिका में तीन महिलाओं को कथित तौर पर एचआईवी (HIV) होने की खबर सामने आई है। खुद को जवां दिखने की चाहत में न्यू मैक्सिको के एक स्पा सेंटर में वैम्पायर फेशियल कराने के बाद तीन महिलाएं एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *