Bollywood: प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों को नुकसान पहुंचा, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better…
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 22, 2026
Read Also: सिक्किम में सुरंग ढहने से 20 मजदूरों की दर्दनाक मौत, सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सलमान खान ने छात्रों के रुख की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के लिए मेहनत, ईमानदारी और पढ़ाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।Bollywood:
Read Also: झूठे विमर्श के सहारे राजनीति करता है विपक्ष: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक सोच-समझकर लिखी गई पोस्ट में कहा, “यह आंदोलन इतना शांतिपूर्ण था, लेकिन यह देखकर दुख होता है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
प्रश्नपत्र लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। यह जानकर और देखकर खुशी होती है कि देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।”हालांकि, सलमान खान ने यह भी कहा कि इन प्रदर्शनों को “राजनीतिक रूप से अपने कब्जे में नहीं लिया जाना चाहिए।”Bollywood:
