सिक्किम में सुरंग ढहने से 20 मजदूरों की दर्दनाक मौत, सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sikkim:

Sikkim: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से करीब 20 मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच से अधिक पिछले चौबीस घंटों से फंसे हुए है। पुलिस ने ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एनएचपीसी सुरंग ढहने से मारे गए प्रत्येक मजदूर के परिवार को चार-चार लाख रुपये और घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।प्रेम सिंह तमांग ने बताया कि झोलुंगे के समरडुंग में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) तीस्ता चरण-छह जल विद्युत परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग भूस्खलन के कारण ढह गई।Sikkim:  

Read Also: छात्रों पर बल प्रयोग का मुद्दा: संसद में गतिरोध के बीच कांग्रेस ने PM आवास के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार को एडीआईटी-तीन सुरंग अचानक ढह गई और घटना के वक्त परियोजना अधिकारी और श्रमिकों समेत कुल 25 लोग सुरंग के अंदर फंसे हुए थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से बात करके हालात का जायजा लिया और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।नामची की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम डी भूटिया ने कहा, “सुरंग के अंदर फंसे 25 लोगों में से 20 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।“Sikkim:  

उन्होंने बताया कि कई एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे बचाव और तलाश अभियान के दौरान 12 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।उन्होंने बताया कि सात शवों की पहचान कर ली गई है और अन्य की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है। इससे पहले दिन में, राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री ने हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की और निर्देश दिया कि घायल कर्मचारियों को चिकित्सीय देखभाल और मदद दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।प्रेम सिंह तमांग ने एक बयान में कहा, ‘‘हादसे में अपनी जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में पूरे राज्य की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है और हम इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।’Sikkim:  

Read Also: CM सैनी ने अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के 43वें वार्षिक मेले में शिरकत कर सूफी संतों पर दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि वह जारी बचाव अभियान की करीब से निगरानी कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि नामची जिला प्रशासन, सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए), सिक्किम पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और पाकयोंग व सिलीगुड़ी से आए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम के साथ अन्य एजेंसियां सुरंग के अंदर फंसे शेष श्रमिकों के शव निकालने के लिए लगातार काम कर रही हैं।मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नामची जिले के समरडुंग, झोलुंगे में एनएचपीसी तीस्ता चरण-छह जल विद्युत परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग में हुई दुखद घटना के बाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे (फोन पर) बात की और मौजूदा हालात और जारी बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली।’’Sikkim:  

उन्होंने ये भी कहा, ‘‘प्रभावित श्रमिकों और उनके परिवारों के प्रति उनकी चिंता और संवेदना भरे शब्दों के साथ-साथ भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन इस कठिन घड़ी में सिक्किम के लोगों के लिए एक बड़ा संबल बना है।’’मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे फोन पर बात की और स्थिति की समीक्षा एवं जारी बचाव कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें जारी बचाव कार्यों और एनडीआरएफ और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही कोशिशों के बारे में जानकारी दी।Sikkim:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *