HARYANA: गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का मेगा प्लान, रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी पहुंचेगी हरियाणा के गांव-गांव

HARYANA:

HARYANA: चंडीगढ़, 24 जुलाई को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मेगा प्लॉन तैयार किया है। गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल और जम्मू कश्मीर से विधायक देवेंद्र पनिहार, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की और एक बड़ी कार्यशाला में आगामी समय में किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा उपस्थित कार्यकर्ताओं को समझाई।HARYANA

Read Also-POLITICS: पेपर लीक के खिलाफ बनेगा कड़ा कानून, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से आए कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में भी गुरू रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान आयोजित किए जांएगे। भाजपा की योजना यह है कि गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी कलशों में भरकर हरियाणा के गांव-गांव, बस्ती-बस्ती और घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के नेतृत्व में एक विशेष 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो 26 जुलाई को वाराणसी बेगुमपुर जाकर गुरु रविदास की जन्मभूमि से विधि-विधान के साथ पवित्र मिट्टी लेकर वापस हरियाणा पहुंचेगी।

Read Also-Delhi: जेएनयू ने छात्रों, शिक्षकों को जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी, जानिए बड़ी वजह ?

यह पवित्र कलश सबसे पहले गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर लाया जाएगा। जब समिति हरियाणा में प्रवेश करेगी तो यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कलश का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधि गुरुग्राम पहुंचकर अपने-अपने जिलों के लिए पवित्र मिट्टी से भरे कलश शीतला माता मंदिर से अपने-अपने जिलों में लेकर जाएंगे।

इस काम को और भव्य बनाने के लिए वाराणसी से लाए जाने वाले कलश को रथ में रखकर यात्रा निकाली जाएगी। इसी तरीके से बाद में जिलों से आने वाले भाजपा प्रतिनिधि भी पवित्र कलश को भव्य रथों में रखकर अपने अपने जिलों में पहुंचेंगे। जिला स्तर से यही प्रक्रिया मंडलों तक और फिर मंडलों से गांवों तक अपनाई जाएगी। मंडल स्तर के कार्यकर्ता कलश को अपने क्षेत्रों में ले जाएंगे, जहां से यह पवित्र मिट्टी गांव-गांव, बस्ती-बस्ती और घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बताया कि भाजपा का उद्देश्य गुरु रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *