Facebook से PM मोदी की पोस्ट हटाने के बाद Meta को मांगनी पड़ी माफी, वीडियो पोस्ट को दोबारा किया बहाल

केंद्र सरकार ने अमेरिका की सोशल मीडिया कंपनी मेटा के सोशल मीडिया मंच Facebook (फेसबुक) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो ‘पोस्ट’ हटाने के बाद उसके लोक नीति प्रमुख (वैश्विक) को तलब किया है। इसके बाद Meta (मेटा) ने इस गलती को स्वीकार करते हुए पोस्ट को दोबारा बहाल कर दिया है।

आपको बता दें, Meta ने सरकार से कहा कि उसके स्वचालित ‘कंटेंट फिल्टर’ में आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से प्रधानमंत्री मोदी की Facebook ‘पोस्ट’ हट गई थी। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने पाया कि Meta का यह स्पष्टीकरण उचित नहीं है और इस मामले में और गहन चर्चा की जरूरत है। मामले का अभी ‘‘निपटारा नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि यदि स्वचालित प्रणाली में आई गड़बड़ी की वजह से यह त्रुटि हुई है तो Meta को अपने उपकरणों में सुधार करना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने Meta (फेसबुक और इंस्टाग्राम की संचालक कंपनी) के लोक नीति प्रमुख (वैश्विक) को तलब किया है।

Read Also: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार चोरी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी पहली (सेल्फी) वीडियो साझा की थी। उसे Facebook पर भी साझा किया गया था। इस वीडियो में उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई थी। हालांकि, बाद में Facebook पर इस ‘पोस्ट’ को हटा दिया गया जिसके बाद BJP की कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने मंच की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो पर कथित रोक को लेकर मेटा की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा था कि इससे कंपनी की राजनैतिक निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठते हैं।

प्रीति गांधी ने कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री भारत के युवाओं से जुड़ने के लिए अपनी वीडियो जारी करते हैं… और Facebook उस पर रोक लगा देता है??? Meta को यह अधिकार किसने दिया कि वह तय करे कि करोड़ों भारतीय क्या देखें और क्या नहीं देखें?’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल सामग्री पर ‘नियंत्रण’ नहीं है। यह आपकी राजनैतिक निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जवाब दीजिए।’’ वहीं Meta ने माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि सामग्री ‘‘गलती से’’ हटा दी गई थी और उसे बाद में मंच पर बहाल कर दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *