Delhi News: स्वतंत्रता दिवस और त्योहारों का सीजन पास आ रहा है। ऐसे में दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट के व्यापारियों को उम्मीद है कि ग्राहकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी पुख्ता तैयारी की है।Delhi
उसने बाजार में सुरक्षा बढ़ा दी है और एंट्री और एग्जिट गेट पर छह ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे पुलिस के डेटाबेस से जुड़े हैं और ऐसे लोगों की पहचान कर सकते हैं जिनका रिकॉर्ड आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से मेल खाता है।Delhi News:
Read Also: मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन से मची तबाही, सात की दर्दनाक मौत, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी NDRF
इसके अलावा, पूरे बाजार में लगे करीब 206 सीसीटीवी कैमरे हर समय, सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।मार्केट एसोसिएशन ने सुरक्षा के बेहतर इंतजामों का स्वागत किया है। उसका मानना है कि ज्यादा तैनाती और निगरानी से खरीदारों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।Delhi News:
Read Also: Uttarakhand: कांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान जारी
एंट्री पॉइंट्स पर गाड़ियों और आने-जाने वालों की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मियों को ऊंचाई वाली और ऐसी जगहों पर भी तैनात किया गया है, जहां से वे हर गतिविधि पर पैनी नजर रख सकें। त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए दिल्ली पुलिस, मार्केट एसोसिएशन और स्वंयसेवक मिलकर सरोजिनी नगर मार्केट में सतर्कता बनाए रखने और खरीदारी के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं।Delhi News:
