Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की एक शाखा के बाहर हुई।
मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा (37) के रूप में हुई है, जो बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने बताया कि दिव्या अपनी कार में थीं, तभी उनके पति मानस मिश्रा ने उन्हें बाहर बुलाया और गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। मानस कथित रूप से एक ऑटो रिक्शा में उनका इंतजार कर रहा था। Lucknow News
Read Also: Indian Super League: अक्टूबर में शुरू होगा इंडियन सुपर लीग, 13 टीमें लेंगी हिस्सा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानस और दिव्या के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अमोल मुर्कुट घटना की सूचना मिलने के बाद बैंक पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिव्या पिछले तीन-चार वर्षों से इस बैंक में काम कर रही थीं। Lucknow News
उन्होंने कहा, ‘‘बैंक में काम करने वाली दिव्या के सहकर्मियों ने हमलावर की पहचान उसके पति के रूप में की है।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी का बाद में हुसड़िया क्षेत्र में पता लगाया गया, जहां उसने अपनी बहन शीबा बाजपेयी को कथित तौर पर गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी भी बैंक का अधिकारी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। Lucknow News
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

