Delhi Master Plan 2047: दिल्ली के नए मास्टर प्लान 2047 की हुई घोषणा

Delhi Master Plan 2047

Delhi Master Plan 2047: देश की राजधानी दिल्ली के भविष्य का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘दिल्ली मास्टर प्लान 2047’ का आधिकारिक खाका पेश कर दिया गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इस मास्टर प्लान का मसौदा जारी किया गया है। Delhi Master Plan 2047

देश के विज़न ‘विकसित भारत @2047’ की तर्ज पर तैयार किया गया दिल्ली का मास्टर प्लान 2047  अगले दो दशकों में दिल्ली के बुनियादी ढांचे, हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण की तस्वीर पूरी तरह बदलने जा रहा है। दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली मास्टर प्लान 2047 का ऐलान कर दिया गया है।

Read Also: Delhi Crime: दिल्ली में झगड़े के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इस मास्टर प्लान का मसौदा जारी किया गया है। केंद्रीय शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वर्ष 2047 तक दिल्ली की अनुमानित 3.20 करोड़ आबादी को ध्यान में रखते हुए इस विज़न को तैयार किया गया है।” Delhi Master Plan 2047

  • 40 लाख नए घर: दिल्ली में किफायती आवास (Affordable Housing) की कमी को दूर करने के लिए लगभग 40 लाख नए फ्लैट्स/मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है
  • मेट्रो नेटवर्क का विस्तार: दिल्ली मेट्रो का जाल 416 किमी से बढ़ाकर 695 किमी तक किया जाएगा
  • ​ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD): सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क और मेट्रो स्टेशनों के आसपास कमर्शियल और रेजिडेंशियल हब विकसित किए जाएंगे।
  • नए आर्थिक क्षेत्र (New Economies): क्लाउड किचन, डेटा सेंटर और को-वर्किंग स्पेस जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं को ज़ोनिंग नियमों में जगह दी गई है।

दिल्ली मास्टर प्लान 2047 में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी खास ध्यान दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि यमुना के खादर और दिल्ली रिज के लगभग 180 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा और वहां किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण की अनुमति नहीं होगी इसके अलावा, आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां में मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब्स विकसित करने की योजना है, जिससे मेट्रो, बस, रेलवे और RRTS के बीच आवाजाही आसान हो सके।”

पॉश एरिया में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सबका नियमितीकरण किया जाएगा।दिल्ली के किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नही आने दी जाएगी,कुछ कोर्ट इशूज है जिनको सुलझाया जा रहा है,यह विषय हमारे विचाराधीन है। Delhi Master Plan 2047

Read Also: Lucknow News: पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या करने के बाद बैंक कर्मी ने खुद को मारी गोली

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि”दिल्ली मास्टर प्लान 2047 न केवल राजधानी में मकानों और यातायात की समस्याओं को सुलझाएगा, बल्कि यह दिल्ली को एक विश्वस्तरीय, समावेशी और आर्थिक रूप से समृद्ध शहर बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली की जनता को उनका अधिकार है।कमर्शियल एक्टिविटीज के लिए भी बहुत बड़ा निर्णय है।दिल्ली की सभी 30 मीटर रोड पर अब कमर्शियल एक्टिविटी जो है वह ग्राउंड फ्लोर पर हो पाएगी ,यह दिल्ली के लिए एक बड़ा कदम है। Delhi Master Plan 2047

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इसी प्रकार से हॉस्पिटल हेल्थ इंफ्रा हो कम्युनिटी सर्विसेज हो और गांव अनऑथराइज्ड कॉलोनी झुग्गी एरिया वेयरहाउस, फार्म हाउस, फॉरेस्ट पार्क, यमुना फैसिलिटी सेंटर,अर्बन डेवलपमेंट के लिए सारी चीजे इस मास्टर प्लान में शामिल की गई है। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मंत्री आशीष सूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत की है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *