Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रॉपर्टी आईडी को लेकर दिए कड़े निर्देश

Haryana:

 Haryana: अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने अनऑथोराइज्ड एरिया की ग़लत तरीक़े से ऑथोराइज्ड एरिया की प्रॉपर्टी आईडी बनाने के मामलों का कड़ा संज्ञान लेने को कहा। CM ने कहा जल्द ही विभाग द्वारा इसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर पालिका पिहोवा के सचिव अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंड अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा, पंचकूला निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हुई यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Haryana

Read Also-Vice President: सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाता है- उपराष्ट्रपति

जल्द ही विभाग द्वारा इसका स्थायी समाधान निकाला जाएगा। प्रदेश में जहाँ-जहाँ ऐसे मामले जाँच में सामने आएँगे, सभी संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरेगी। आम व्यक्ति को अपनी वैध प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, अब पूरी प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा। ग़लत तरीके से ऑब्जेक्शन लगाने वाले कर्मचारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। समाधान शिविरों में त्वरित रूप से दुरुस्ती करने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी नगर निकाय में अगर लोगों को छोटे छोटे प्रॉपर्टी आईडी ऑब्जेक्शन के लिए बार बार जाना पड़ा तो वे सीधा मुख्यमंत्री जी को शिकायत दे सकते हैं। यदि ऐसी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में आती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। Haryana

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *