Uttar Pradesh: लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भारत और जापान के छात्रों का संवाद

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर जापान और भारत के छात्रों के बीच खास संवाद हुआ। ‘ए डायलॉग विद द फ्यूचर’ नाम के इस कार्यक्रम में जापान के यामानाशी प्रांत से आए 13 छात्रों और उनके शिक्षकों ने लखनऊ के अलग-अलग स्कूलों के छात्रों के साथ संवाद किया।

“एक ओर भारत की सबसे ज्यादा यंग वर्कफोर्स को रखने वाले उत्तर प्रदेश के बच्चे हैं तो दूसरी ओर जापान, जो अपनी टेक्नोलॉजी के लिए, अपने इनोवेशन के लिए, अपने कमिटमेंट के लिए जाना जाता है, वहां से जुड़े बच्चे हैं। एक बच्चा लखनऊ के किसी गांव से आया है, और दूसरा जापान के किसी गांव से। एक हिंदी बोलता है, दूसरा जापानी, लेकिन दोनों के बीच एक चीज समान रूप से है, और वह है कि दोनों अभी अपने भविष्य की कहानी लिख रहे हैं और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देते हैं।” )) Uttar Pradesh

Read Also: Gandhari Film: तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘गांधारी’ तीन सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

दोनों देशों के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और एक-दूसरे को अपनी-अपनी परंपराओं से रूबरू कराया। जापानी छात्रों ने अपनी भाषा में गीत प्रस्तुत किए, जबकि भारतीय छात्रों ने भगवान राम को समर्पित लोकप्रिय भजन ‘कौशल्या दशरथ के नंदन’ सुनाया। इससे माहौल सांस्कृतिक विविधता के उत्सव में बदल गया। Uttar Pradesh

“यहां के छात्रों और उन्होंने भी कहा कि जैसे भारत विविधता में एकता का संदेश देता है, उसी प्रकार भारत का अलग कल्चर, जापान का अलग कल्चर, जब दोनों मिलकर चलेंगे तो दोनों देशों की प्रगति होगी।”))  जापानी छात्रों ने मुख्यमंत्री को अपनी खास ओरिगेमी कलाकृतियां भेंट कीं। पूरे कार्यक्रम में “वसुधैव कुटुंबकम” और सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रमुखता से छाया रहा। दोनों देशों के छात्रों ने भारत और जापान के बीच दोस्ती को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *