WEST BENGAL : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के क्षेत्र में उभरते अवसरों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
उद्घाटन संबोधन में रेलटेल पूर्वी क्षेत्र के प्रधान कार्यकारी निदेशक, जाकिर हुसैन सिद्दीकी ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संगठन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। इस अवसर पर रेलटेल की राजभाषा गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी गई तथा राजभाषा पत्रिका ‘तविशी’ के विशेषांक का विमोचन किया गया। WEST BENGAL WEST BENGAL
रेलटेल के निदेशक/पीओएम, मनोज टंडन ने स्वरचित कविता का पाठ किया। नराकास के सदस्य सचिव, राजेश बी. नायर ने राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए रेलटेल के प्रयासों की सराहना की। रेलटेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, संजय कुमार ने विशेष रूप से गैर-हिंदी भाषी क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारियों को हिंदी सीखने और दैनिक कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया।WEST BENGAL
उन्होंने सभी भारतीय भाषाओं के समान सम्मान की आवश्यकता भी रेखांकित की। मुख्य अतिथि, मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक, प्रेम सागर गुप्ता ने कहा कि हिंदी का प्रयोग केवल औपचारिक अवसरों तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन और व्यवहार का स्वाभाविक हिस्सा बनना चाहिए।WEST BENGAL
Read Also-Economy: जून तिमाही में हवाई यात्री सेवा की कीमतों में 32% और रेलवे में 3.5% की महंगाई बढ़ी
सम्मेलन में बालेन्दु शर्मा ‘दाधीच’, सीईओ, एआईएलजीओ टेक्नोलॉजीज, दुबई ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और राजभाषा: अवसर, चुनौतियाँ एवं भविष्य” विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. बरुण कुमार तथा प्रो. अमर पाल शर्मा ने भी राजभाषा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में समाचार वाचन एवं हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सम्मेलन ने हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग, ज्ञान-साझाकरण तथा भारत की भाषाई विविधता के सम्मान के प्रति रेलटेल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया। WEST BENGAL WEST BENGAL
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
