Haryana Politics: हरियाणा में हो रही भारी बारिश के बीच मिलेनियम सिटी गुड़गांव में जलभराव, लंबे ट्रैफिक जाम और नागरिक सुविधाओं की बदहाली को लेकर सियासत गरमा गई है। नई दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार और भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला है।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम (गुड़गांव) में बारिश के बाद पैदा हुई स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए मौजूदा राज्य और केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी की वजह से आज मिलेनियम सिटी की पहचान पूरी तरह बिगड़ चुकी है। Haryana Politics
Read Also: Railway Revolution: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने के प्लान की जानकारी दी
दीपेंद्र हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा-“भाजपा सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम तो कर दिया, लेकिन अपनी नाकामी से इसे ‘गुरुग्राम’ से ‘गुरु-जाम’, ‘जलग्राम’ और ‘गड्ढा-ग्राम’ बना दिया है जो शहर कभी फॉर्च्यून 500 कंपनियों का घर हुआ करता था, आज जलभराव की वजह से ‘वर्क फ्रॉम होम’ शहर बनकर रह गया है।मिलेनियम सिटी अब सिंक सिटी में तब्दील हो गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि 12 साल से केंद्र और राज्य में सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा के नेता अपनी जवाबदेही तय करने के बजाय कांग्रेस पर दोष मढ़कर जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे। Haryana Politics
Read Also: Asian Games 2026: एशियाई खेलों में 28 सितंबर को अपना अभियान शुरू करेगी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम
दीपेंद्र हुड्डा ने बजट घोटाले का आरोप लगाकर ऑडिट की मांग की है।हुड्डा ने नगर निगम और जीएमडीए (GMDA) द्वारा ड्रेनेज और सफाई पर खर्च किए गए करोड़ों रुपयों को लेकर सवाल उठाते हुए मांग है कि गुड़गांव में कलेक्ट किए गए ₹15,000 करोड़ के EDC/IDC फंड का CAG (कैग) ऑडिट कराया जाए।
इसके अलावा, दीपेंद्र हुड्डा ने मांग की कि हरियाणा के खिलाड़ियों के योगदान को देखते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों (जैसे राष्ट्रमंडल खेल) में हरियाणा और गुड़गांव को मेजबान शहर के रूप में शामिल किया जाए ताकि यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो सके। कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार गुड़गांव की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं निकालती और जवाबदेही तय नहीं करती, तो वे सड़कों पर उतरकर जनता के हक की लड़ाई तेज करेगे। Haryana Politics
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
