Haryana में कल शाम 6 बजे से सभी दुकानें बंद रहेंगीः Anil Vij

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में कल शाम 6 बजे से सभी दुकानें बंद रहेंगी,

सभी गैर-जरूरी समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निर्धारित सीमा के भीतर किसी भी कार्य को करने वाले को संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी।

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार धरने पर बैठे किसानों को कोरोना से बचाने की तैयारी में जुट गई है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरियाणा की सीमा पर बैठे किसानों के साथ एक बैठक करेंगे।

इसमें उन्हें कोविड की जांच और वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसान नेताओं की सहमति के बाद विभाग अपना काम शुरू करेगा।

अनिल विज ने कहा कि धरने पर बैठै किसानों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। आंदोलन अपनी जगह है और सुरक्षा अपनी जगह है।

सरकार की तरफ से डीसी व एसपी उनसे मिलने गए थे, लेकिन बात नहीं हो पाई। फिर से अधिकारी किसान नेताओं से मिलेंगे और बात करेंगे कि किसानों को वैक्सीन भी लग सके और उनका कोरोना टेस्ट भी हो सके।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *