सलमान की फिल्म Radhe: Your Most Wanted Bhai का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। एक ओर जहां ट्रेलर में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है तो वहीं, दूसरी ओर सलमान खान एक बार फिर से धमाकेदार डायलॉगबाजी भी करते नजर आ रहें हैं।

फिल्म के एक डॉयलॉग में सलमान बोलते हैं, राधे जाने के लिए नहीं भेजने के लिए आया है और तेरे हिस्से की बिरयानी  हम सब मिल बांट कर खाएंगे और बोलेंगे- ईद मुबारक। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *