दहेज को लेकर हुई बहस में दामाद ने की सास की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Madhya Pradesh: Son-in-law kills mother-in-law in dowry dispute, police investigating

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के पन्ना में एक दामाद ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी 50 वर्षीय सास की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार यानी आज 3 मई को ये जानकारी दी। ये वारदात शनिवार 2 मई को बृजपुर इलाके में हुई। पीड़िता, रीता राय, की अपने दामाद के साथ कहा-सुनी हो गई थी। इस दौरान, उसने अपनी सास के सिर पर लकड़ी के बैट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। Madhya Pradesh

Read Also: पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग… नौ लोगों की मौत

एक अधिकारी ने कहा, “शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया है। हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।” मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी पिछले तीन-चार महीनों से दहेज की मांग कर रहा था और अपनी गर्भवती पत्नी को परेशान कर रहा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *