DELHI में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माण के पूरे इकोसिस्टम को एक मंच पर लाने की पहल को सराहा, हरियाणा की फिल्म नीति और सुविधाओं का किया जिक्र
दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में आयोजित फिल्म एक्सपो इंडिया कार्यक्रम में शिरकत की और संबोधन दिया। उन्होंने सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट और फिल्म एक्सपो को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म निर्माण से जुड़े पूरे इकोसिस्टम को एक मंच पर लाने का अभिनव प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल फिल्मों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि कल्पना, प्रतिभा और तकनीक का संगम है। उन्होंने कहा कि भारत में सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे नई दिशा देने वाली शक्ति भी है।DELHI
Read Also: BJP की युवा वोटरों तक पहुंच बढ़ाने पर मंथन, Gen-Z और Gen-Alpha के लिए बनेगा रोडमैप
‘क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड’
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक फिल्में बनाने वाले देशों में शामिल है। देश की ताकत केवल हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता भी इसकी बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि फिल्म उद्योग में तकनीक तेजी से बदलाव ला रही है। भविष्य का सफल फिल्मकार वही होगा, जो नई तकनीक को खुले मन से अपनाएगा। उन्होंने युवा फिल्मकारों से अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की और कहा कि उनकी कहानियों में अपनी मिट्टी की खुशबू दिखाई देनी चाहिए।DELHI
Read Also: मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण पर गरमाई सियासत, कार्रवाई की मांग
‘हरियाणा कहानियों की धरती’
नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को कहानियों की धरती बताते हुए कहा कि यहां एक तरफ गांव की चौपाल है तो दूसरी तरफ साइबर सिटी। रोहतक स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के जरिए फिल्म निर्माण और तकनीकी प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सहयोग से बड़े फिल्म महोत्सव के आयोजन के प्रस्ताव की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022 लागू कर फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। शूटिंग परमिशन को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया गया है।DELHI
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

