BJP की युवा वोटरों तक पहुंच बढ़ाने पर मंथन, Gen-Z और Gen-Alpha के लिए बनेगा रोडमैप

BJP

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक, युवाओं से संवाद और डिजिटल आउटरीच मजबूत करने पर चर्चा

दिल्‍ली: भारतीय जनता पार्टी ने युवा वोटरों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर मंथन तेज कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक बुलाई। इसमें अलग-अलग राज्यों से दो से तीन नेताओं को शामिल किया गया। बैठक में युवाओं से जुड़े मुद्दों, उनकी बदलती सोच और प्राथमिकताओं के साथ ही युवा वर्ग से संवाद बढ़ाने के नए तरीकों पर चर्चा हुई। खास तौर पर Gen-Z और Gen-Alpha तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने के लिए संगठन स्तर पर तैयार किए जा रहे रोडमैप पर विचार किया गया।BJP

Read Also: मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण पर गरमाई सियासत, कार्रवाई की मांग

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि युवाओं के साथ संवाद सिर्फ राजनीतिक मुद्दों तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी शिक्षा, रोजगार, करियर और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े सवालों को भी समझा जाए। अलग-अलग राज्यों से आए नेताओं ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। बैठक में अनुराग ठाकुर, रवि किशन, कमलेश पासवान, पंकजा मुंडे और पूनम महाजन समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। पार्टी संगठन और सरकार के स्तर पर युवाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करने और युवा आउटरीच को ज्यादा प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई।BJP

Read Also: ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या, CCTV में बोरी ले जाता दिखा संदिग्ध

दरअसल, बीजेपी नई पीढ़ी के मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर भी तैयारी कर रही है। Gen-Z आउटरीच के लिए विशेष टीम गठित करने की योजना पर पहले चर्चा हो चुकी है। इस टीम में नितिन

नवीन के साथ स्मृति ईरानी, हर्ष सांघवी, विनोद तावड़े और ओपी चौधरी समेत कई नेताओं को शामिल किए जाने की बात सामने आई है। पार्टी अब जमीनी संपर्क के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी युवाओं से जुड़ने पर फोकस कर रही है। आने वाले दिनों में युवा वोटरों को लेकर बीजेपी की रणनीति और अभियानों में और तेजी देखने को मिल सकती है।BJP

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *