राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा का क्या होगा काम? दान से लेकर श्रद्धालुओं की व्यवस्था तक जिम्मेदारी

राम मंदिर ट्रस्ट

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार CEO ट्रस्ट के तय फैसलों को जमीन पर लागू कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। मंदिर की व्यवस्था में तकनीक के इस्तेमाल और दान की गिनती में मानवीय हस्तक्षेप कम करने पर भी काम चल रहा है।

न्‍यूज डेस्‍क, दिल्‍ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया है। यह फैसला 2 सितंबर 2026 को ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख रह चुके हैं। CEO के तौर पर उनकी जिम्मेदारी केवल मंदिर में आने वाले दान की निगरानी तक सीमित नहीं होगी। उन्हें मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था, कामकाज, श्रद्धालुओं की सुविधा और अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल जैसे कई महत्वपूर्ण काम देखने होंगे।राम मंदिर ट्रस्ट

Read Also-केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग

CEO की भूमिका में मंदिर के लिए बेहतर व्यवस्था और काम करने की स्पष्ट प्रक्रिया तैयार करना शामिल है। बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन, प्रवेश और निकासी, सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी भी उनके काम का हिस्सा होगी। मंदिर के कर्मचारियों और अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारियां तय करने के साथ उनके काम की निगरानी भी CEO करेंगे। दान और चढ़ावे से जुड़ी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर भी ध्यान रहेगा। इसके अलावा ट्रस्ट की संपत्तियों और संसाधनों के प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होगी। ट्रस्ट ने CEO की नियुक्ति के लिए 5,585 आवेदनों की समीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की थी।राम मंदिर ट्रस्ट

Read Also-राघव चड्ढा का नाम SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा… चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

जितेंद्र मिश्रा मंदिर की पूजा-पद्धति या धार्मिक निर्णय लेने वाले अधिकारी नहीं होंगे। उनका मुख्य काम प्रशासन और संचालन को व्यवस्थित करना होगा। बड़े पर्वों और विशेष आयोजनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को

संभालने के लिए पहले से योजना बनाना भी उनकी भूमिका में रहेगा। ट्रस्ट के अनुसार CEO ट्रस्ट के तय फैसलों को जमीन पर लागू कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। मंदिर की व्यवस्था में तकनीक के इस्तेमाल और दान की गिनती में मानवीय हस्तक्षेप कम करने पर भी काम चल रहा है। ऐसे में CEO की नियुक्ति को मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।राम मंदिर ट्रस्ट

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitterराम मंदिर ट्रस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *