Railway Safety: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा, तकनीकी और रखरखाव संबंधी कमियों को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश दिए

Railway Safety

Railway Safety: केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में विस्तृत सुरक्षा समीक्षा बैठक की। बैठक में रेल बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेल बोर्ड के सदस्य, क्षेत्रीय रेलवे के महाप्रबंधक, महानिदेशक (डीजी) और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उपस्थित थे। Railway Safety

बैठक के दौरान, रेलमंत्री ने सिग्नलिंग से संबंधित तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) के संबंध में, उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिन स्थानों पर पुर्जों ने अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है, वहां उनके रखरखाव और प्रतिस्थापन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Read Also: हरियाणा की बेटी डॉ. आशा झाझड़िया ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा, 5,642 मीटर की ऊंचाई पर रचा नया अध्याय

रेलमंत्री ने कोचों के रखरखाव, विशेष रूप से विद्युत परिपथों और अग्नि सुरक्षा से संबंधित तारों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यशालाओं में रखरखाव के स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वैगनों और कोचों के कपलर और पहियों के रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा। ट्रैक के रखरखाव के संबंध में, पॉइंट मशीनों, टर्नआउट और फास्टनर के उचित रखरखाव पर जोर दिया गया। जहां भी फास्टनर गायब थे, उन्हें लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

बैठक में घटिया गुणवत्ता वाली आपूर्ति के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिग्नलिंग और दूरसंचार (एस एंड टी), ओएचई, ट्रैक, कोच या वैगन से संबंधित सामग्रियों की गुणवत्ता में किसी भी कमी के मामले में, संबंधित आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जानबूझकर की गई लापरवाही के मामलों में, संबंधित आपूर्तिकर्ता को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए गए। Railway Safety

Read Also: हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद: खरगे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, 24 दिन बाद भी FIR न होने पर उठाए सवाल

रेल मंत्री ने सभी अधिकारियों को जिला और राज्य प्रशासनों के साथ समन्वय स्थापित करने और उन स्थानों पर अग्रिम तैयारियां करने का निर्देश दिया, जहां त्योहारों या मेलों के कारण यात्रियों की भीड़ में अचानक वृद्धि की संभावना है, ताकि वहां समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। Railway Safety

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *