NEPAL: रसुवा, नुवाकोट में लगभग 600 बच्चे लापता, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,282 हुई

NEPAL:

NEPAL:  अचानक आई बाढ़ के बाद रसुवा और नुवाकोट जिलों में लगभग 600 बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसी के साथ इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,282 हो गई जबकि 4,700 से अधिक लोग लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट 26 अगस्त को बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के कारण आई इस बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। नेपाल पुलिस के अनुसार, अब तक चितवन में 359, नवलपरासी पूर्व में 218, नवलपरासी पश्चिम में 208, नुवाकोट में 185, गोरखा में 72, धादिंग में 60, रसुवा में 140 और तनहुं में 38 शव बरामद किए गए हैं।

Read Also-EDUCATION: सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के क्रियान्वयन में सुझावों पर अमल किया जा रहा है

वहीं, काठमांडू के दो अस्पतालों में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गई है। सुरक्षा बलों की संयुक्त कमान विभिन्न इलाकों से लापता 4,798 लोगों की तलाश में जुटी हुई है। समाचार पत्र ‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर में स्थानीय शिक्षा विकास एवं समन्वय इकाइयों (ईडीसीयू), स्थानीय सरकारों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि मध्य नेपाल के रसुवा में लगभग 280 बच्चे लापता हैं, जबकि पड़ोसी नुवाकोट में 300 से 350 अन्य बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है।NEPAL

नुवाकोट शिक्षा विकास और समन्वय इकाई के प्रमुख सूर्य बहादुर खत्री ने कहा कि वे लापता छात्रों के सत्यापित आंकड़े जुटाने के लिए प्रधानाध्यापकों के साथ लगातार संपर्क में हैं, हालांकि संचार व्यवस्था बाधित होने के कारण स्कूल प्रमुखों को सही आंकड़े उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा, “हालांकि कुछ लापता छात्रों का पता लगा लिया गया है, लेकिन विभिन्न स्कूलों से अब भी बच्चों के लापता होने की सूचनाएं मिल रही हैं।NEPAL

Read Also-New Train Launch: मुंबई और कोंकण क्षेत्र के यात्रियों को सीधी ट्रेन सेवा की मिली सौगात, नई ट्रेन का हुआ शुभारंभ

हमारा अनुमान है कि जिले में कम से कम 300 छात्र लापता हैं।” रसुवा में स्थानीय शिक्षा इकाई के प्रमुख दुर्गा प्रसाद सिलवाल ने कहा कि आधिकारिक सत्यापन जारी है, लेकिन प्रारंभिक रिकॉर्ड के अनुसार जिले में 280 छात्र फिलहाल लापता हैं। ‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार, रसुवा में 16 शिक्षक लापता हैं। वहीं, नुवाकोट में छह शिक्षकों के लापता होने की पुष्टि हुई है।NEPAL

हालांकि निचले इलाकों के जिलों में कई पीड़ितों के शव बरामद किए गए हैं लेकिन अधिकारियों ने अभी तक लापता छात्रों या शिक्षकों में से कितनों की पहचान हुई है, इसकी सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की है। शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ से रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में 22 स्कूल प्रभावित हुए, जिनमें से 12 पूरी तरह नष्ट हो गए।NEPAL

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *