Mirzapur The Movie Review: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की वापसी जहां फैंस को खुश कर रही है वहीं फिल्म का जरूरत से ज्यादा लंबा होना भी कुछ दर्शकों को खल रहा है, हालांकि पसंद करने वालों को इससे कोई परहेज नहीं ।
Mirzapur The Movie Review: लंबे इंतजार के बाद Mirzapur: The Movie सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं मिली-जुली सामने आ रही हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित और दिव्येंदु के मुन्ना त्रिपाठी किरदार की वापसी हुई है। खास बात यह है कि यह कहानी Season 3 के बाद की सीधी कहानी नहीं है, बल्कि Season 1 की टाइमलाइन के बीच की घटनाओं को दिखाती है। यानी मिर्जापुर की पुरानी दुनिया, पुराने किरदार और पुराना सत्ता संघर्ष फिर बड़े पर्दे पर लौटता है। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह फैंस में मुन्ना भैया को दोबारा देखने का है। शुरुआती सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं में कई दर्शकों ने दिव्येंदु की स्क्रीन प्रेजेंस, पंकज त्रिपाठी का अंदाज, अली फजल की आक्रामकता और रवि किशन की एंट्री को खूब पसंद किया है।
Read Also: Bollywood: शादी के 5 महीने बाद अलग हुए रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी, इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर तलाक किया कन्फर्म
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका कास्ट और मिर्जापुु वाला माहौल है। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में अपने शांत लेकिन खतरनाक अंदाज से असर छोड़ते हैं। दिव्येंदु एक बार फिर दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहे हैं, जबकि अली फजल गुड्डू भैया के किरदार में अपनी पुरानी ऊर्जा के साथ नजर आते हैं। रवि किशनका नया किरदार भी फिल्म में ताजगी लाता है और कई रिव्यू में उनकी मौजूदगी को खास तौर पर सराहा गया है। रसिका दुग्गल को भी इस बार ज्यादा प्रभावशाली स्पेस मिलने की बात सामने आई है। वहीं आलोचना की बात करें तो फिल्म की करीब 197 मिनट की लंबाई सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आई है।
Read Also: BOLLYWOOD : अनन्या पांडे का फिर से ब्रेकअप? करीब 2 साल बाद वॉकर ब्लैंको से अलग होने की खबर
सोशल मीडिया पर भी तस्वीर कुछ ऐसी ही है। एक तरफ दर्शक फिल्म के डायलॉग, एक्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक, Munna Bhaiya और Kaleen Bhaiya के अंदाज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कुछ यूजर्स इसे
सीरीज से भी ज्यादा बड़े और दमदार अनुभव के तौर पर देख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ दर्शकों को फिल्म का पहला हिस्सा धीमा लगा और शिकायत है कि कुछ जगहों पर कहानी को जरूरत से ज्यादा खींचा गया है। यानी फिल्म का असली मजा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि दर्शक Mirzapur की दुनिया के कितने बड़े फैन हैं। पुराने फैंस के लिए पहचान वाले किरदार, डायलॉग और नॉस्टेल्जिया बड़ा प्लस हैं, जबकि नए दर्शकों को लंबाई और कई किरदारों वाली कहानी थोड़ी भारी लग सकती है। फिलहाल शुरुआती समीक्षाओं को देखते हुए Mirzapur: The Movie न तो पूरी तरह मास्टरपीस साबित हुई है और न ही निराश करने वाली फिल्म, यह एक मसालेदार, हिंसक और स्टार-पावर्ड थिएट्रिकल एंटरटेनर है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत इसके किरदार हैं और सबसे बड़ी कमजोरी इसकी लंबाई कही जा सकती है ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterMirzapur

