HARYANA: सीएम सैनी ने गीता स्थली में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की, इसके साथ ही आधुनिक तकनीक से महाभारत की गाथा को जीवंत करने वाले केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया ।
कुरुक्षेत्र: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर पहुंचे। उन्होंने गीता उपदेश स्थली पर पूजा-अर्चना और आरती की तथा प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से केंद्र की व्यवस्थाओं, संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कुरुक्षेत्र विश्राम कुमार मीणा को केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा की और भगवान कान्हा को झूला झुलाया। उन्होंने राधा-कृष्ण का रूप धारण किए बच्चों से भी मुलाकात की।HARYANA
Read Also-भारत में छपेगी सोनिया गांधी की किताब, पेंगुइन के इनकार के बाद अब हार्पर कॉलिन्स करेगा पब्लिशHARYANA
महाभारत अनुभव केंद्र को कुरुक्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। हरियाणा सरकार के अनुसार यह केंद्र करीब 17 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसमें एक लाख वर्ग फुट से अधिक इनडोर स्थान है। यहां महाभारत के प्रमुख प्रसंगों और पात्रों को ऑगमेंटेड रियलिटी (AR), UV लेजर तकनीक, प्रोजेक्शन मैपिंग, होलोग्राफिक प्रस्तुतियों और इमर्सिव विजुअल एक्सपीरियंस जैसी तकनीकों के जरिए प्रस्तुत किया गया है। केंद्र की अलग-अलग गैलरियों में महाभारत की घटनाओं, पात्रों और भगवद्गीता से जुड़े दार्शनिक विषयों को अनुभवात्मक तरीके से दिखाया गया है। इसका उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत और गीता की शिक्षाओं से आधुनिक माध्यमों के जरिए जोड़ना भी है। केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2025 में किया था।HARYANA
Read Also-INTERNATIONAL NEWS: क्यूबा पर अमेरिका का नया शिकंजा, राउल कास्त्रो के पोते समेत 5 कंपनियों पर प्रतिबंधHARYANA
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ज्योतिसर वह पावन भूमि है, जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के संदेश से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र पारंपरिक कहानी कहने और आधुनिक
तकनीक के मेल से महाभारत की गाथा को लोगों के सामने जीवंत अनुभव के रूप में प्रस्तुत करता है। मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के मौके पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं मानवता को कर्म, ज्ञान और धर्म का मार्ग दिखाती हैं। हरियाणा सरकार के अनुसार केंद्र को तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिलहाल मंगलवार से रविवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच आम लोग केंद्र का भ्रमण कर सकते हैं, जबकि सोमवार को यह बंद रहता है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterHARYANA

