Honoring Teachers: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस पर दिल्ली में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित

Honoring Teachers

Honoring Teachers: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस के अवसर पर आज कई शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी,राज्यमंत्री जयंत चौधरी और सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस के अवसर पर आज कई शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। Honoring Teachers

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किये है। ये शिक्षक 27 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और छह केंद्रीय सरकारी संस्थानों से चुने गए हैं। इसके अलावा, उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षकों और प्राध्यापकों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए है।

Read Also: DELHI: सुभाष चंद्रा के खिलाफ CBI का केस, ₹1,322 करोड़ के लोन में कथित धोखाधड़ी की जांच

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षकों से अपने ज्ञान को लगातार बढ़ाने, नई तकनीक अपनाने और पढ़ाने के नए तरीकों का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राष्ट्रपति ने शिक्षकों से विद्यार्थियों में स्वतंत्र सोच और जिज्ञासा की भावना विकसित करने का आग्रह किया है। राष्ट्रपति ने सभी समर्पित शिक्षकों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे ऐसी पीढ़ियों का निर्माण करते रहें, जो देश को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएं। Honoring Teachers

Read Also: HIMACHAL: मंडी में दिशा बैठक के दौरान कंगना रनौत के सख्त तेवर, अधिकारियों को दिया काम में तेजी का निर्देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान शिक्षक बताया। शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 सितंबर को डॉ. राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी,राज्यमंत्री जयंत चौधरी और सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे है। Honoring Teachers

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *