ByElection2026: चुनाव आयोग ने 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के लिए जारी किया चुनावी कार्यक्रम, 9 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट
दिल्ली: चुनाव आयोग ने देश में 6 सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। इनमें 5 विधानसभा सीटें और 1 लोकसभा सीट शामिल हैं। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर तय की गई है।ByElection2026
9 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
उपचुनाव के लिए 9 सितंबर 2026 को चुनावी अधिसूचना जारी होगी और इसी दिन से उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। इसके बाद 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो जाएगी।
Read Also-Delhi: सत्य निकेतन हादसा: 7 मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, MCD और DU से मांगा जवाब
इन राज्यों की विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
चुनाव आयोग के मुताबिक पांच विधानसभा सीटों में तमिलनाडु की मदुरांतकम (SC) और धारापुरम (SC) सीट शामिल हैं। इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट और पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। वहीं, असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर अलग-अलग कारणों से पद खाली हुए हैं। कुछ सीटों पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव की स्थिति बनी, जबकि असम की नगांव लोकसभा सीट सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।ByElection2026
6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को नतीजेByElection2026
सभी छह सीटों पर 6 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक इन उपचुनावों में EVM और
VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदाताओं की पहचान के लिए EPIC यानी वोटर आईडी प्रमुख दस्तावेज रहेगा। इन उपचुनावों के ऐलान के साथ संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। राजनीतिक दल अब उम्मीदवारों के चयन और प्रचार की तैयारियों में जुटेंगे। खास तौर पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम की सीटों पर होने वाले मुकाबले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter ByElection2026

