Crime News: AI से रेलवे अधिकारी की आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर युवती कर रही थी ब्लैकमेल, प्रयागराज से काबू

Crime News

Crime News: युवती अधिकारी को तस्वीर वायरल करने और परिवार की महिलाओं को बदनाम करने की धमकी दे रही थीी,आरोपी से पुलिस ने दो मोबाइल और लैपटॉप किया बरामद

न्‍यूज डेस्‍क: उत्तर प्रदेश के झांसी में AI से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीर के जरिए रेलवे के एक अधिकारी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय युवती मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती मूल रूप से हुबली, कर्नाटक की रहने वाली है और उस पर रेलवे अधिकारी और उनके परिवार से अलग-अलग मौकों पर पैसे मांगने का आरोप है। मामले की शिकायत अधिकारी की पत्नी ने नवाबाद थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, यह सिलसिला जनवरी 2026 से चल रहा था और आरोपी पहले भी परिवार से रुपये ले चुकी थी। इसके बाद 31 जुलाई को उसने कथित तौर पर AI की मदद से रेलवे अधिकारी की आपत्तिजनक तस्वीर तैयार की और उसे उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। इसके बाद तस्वीर को वायरल करने की धमकी देते हुए 15 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप है।Crime News

Read Also: UP Crime: करोड़पति बहू और नौकर की चैट ने खोला नया राज! 49 डिलीट मैसेज पर टिकी पुलिस की नजर

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सिर्फ रेलवे अधिकारी की तस्वीर को लेकर ही दबाव नहीं बनाया, बल्कि परिवार की अन्य अविवाहित महिलाओं की तस्वीरें भी वायरल करने की धमकी दी। परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार पैसों की मांग कर रही थी और धमकियां भी दे रही थी। पुलिस के अनुसार, परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में सामने आई है। लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर रेलवे अधिकारी की पत्नी ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के प्रयागराज में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया और झांसी के नवाबाद थाने लेकर आई।Crime News

Read Also: पंजाब से कटा नाम, अब दिल्‍ली के वोटर बने राघव चड्ढा, AAP ने उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने दी ये सफाई

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अब जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर AI से तस्वीर कैसे तैयार की गई और ब्लैकमेलिंग से जुड़े दूसरे डिजिटल सबूत इन उपकरणों में मौजूद हैं या नहीं। अपर पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह के मुताबिक, एसएसपी के निर्देशन में नवाबाद थाना पुलिस ने AI से फोटो एडिट करने, ब्लैकमेलिंग और अवैध तरीके से रुपये की मांग करने के आरोप में युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद मोबाइल फोन व लैपटॉप से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी।Crime News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana TwitterCrime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *