Sports News: विनेश फोगाट को बड़ा झटका, वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में नहीं उतर पाएंगी

Sports News

Sports News:दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI के पात्रता नियमों से अंतरिम छूट देने से इनकार किया, 14 सितंबर के ट्रायल में विनेश की एंट्री का रास्ता फिलहाल बंद हो गया है।

Sports News Desk: विनेश फोगाट की इंटरनेशनल कुश्ती में वापसी की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2026 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के भारतीय चयन ट्रायल में उन्हें शामिल करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने 10 सितंबर की देर रात अंतरिम आदेश में कहा कि 7 सितंबर को जारी WFI का पात्रता सर्कुलर सभी खिलाड़ियों पर समान रूप से लागू होता है। विनेश ने इस नियम में अंतरिम छूट देकर 14 सितंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में उतरने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने कहा कि तय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेने वाला खिलाड़ी मौजूदा पात्रता श्रेणियों में नहीं आता।Sports News

Read Also: Sports News: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, शेफाली की तूफानी पारी

विनेश की दलील थी कि गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और उसके बाद रिकवरी के कारण वह कई जरूरी प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकीं। वह सीधे भारतीय टीम में चयन की मांग नहीं कर रही थीं, बल्कि सिर्फ ट्रायल में उतरकर प्रदर्शन के आधार पर अपनी जगह बनाने का मौका चाहती थीं। कोर्ट ने माना कि गर्भावस्था, प्रसव और पोस्टपार्टम रिकवरी जैसी परिस्थितियों को WFI की नीति की वैधता पर विचार करते समय ध्यान में रखा जाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने कहा कि अभी केवल विनेश को नियमों से छूट देना दूसरे खिलाड़ियों के साथ समानता का सवाल खड़ा कर सकता है। इसलिए अंतरिम स्तर पर उन्हें ट्रायल में शामिल करने का आदेश नहीं दिया गया।Sports News

Read Also: Sports News: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन की वापसी; रिंकू समेत 8 खिलाड़ी बाहर

हालांकि, विनेश की बड़ी कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। कोर्ट ने WFI की 7 सितंबर की चयन नीति को अंतिम रूप से सही या गलत नहीं माना है। मुख्य याचिका अभी लंबित है और मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि WFI को मातृत्व के बाद प्रतियोगिता में लौटने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और समयसीमा तैयार करनी चाहिए, ताकि उनकी वापसी और राष्ट्रीय टीम के हितों के बीच संतुलन बनाया जा सके। 2026 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कजाकिस्तान के अस्ताना में होनी है।Sports News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterSports News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *