BRICS: दिल्ली में कल होगा ब्रिक्स लीडर्स समिट का आगाज,आज ब्रिक्स बिजनेस फोरम में हुई अर्थव्यवस्था पर बात

BRICS:

BRICS: दिल्ली में कल से 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट का आगाज हो रहा है। भारत मंडपम में दो दिवसीय इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। इससे पहले आज ब्रिक्स बिजनेस फोरम की महत्त्वपूर्ण बैठक हुई है। वही पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई है। दिल्ली में कल से 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट का आगाज हो रहा है। भारत मंडपम में दो दिवसीय इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में विश्व के प्रमुख नेता वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, व्यापार, निवेश, आपूर्ति श्रृंखला और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।BRICS

Read Also-Haryana: PM मोदी के 25 साल के सफर पर प्रदेश में बड़ा अभियान, 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प’ की शुरुआत

आज यानी 11 सितंबर को समिट से पहले ब्रिक्स बिजनेस फोरम आयोजित हुआ। फोरम में अर्थव्यवस्था पर खास फोकस रहा। व्यापार बाधाएं कम करने, मजबूत सप्लाई चेन बनाने, कृषि और खाद्य सुरक्षा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्थानीय मुद्रा में व्यापार और एमएसएमई सहयोग जैसे विषयों पर बात हुई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि ब्रिक्स की ताकत अब सिर्फ एजेंडे से नहीं, बल्कि व्यावसायिक नतीजों से मापी जाएगी। उन्होंने व्यापार बढ़ाना, बाजारों तक आसान पहुंच और झटकों को सहने योग्य अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर दिया।

Read Also-Bollywood: 2 करोड़ की फिल्म ने मचा दिया तहलका! 200 करोड़ के करीब ‘हनुमान अंश’

फोरम में करीब दो हजार प्रतिनिधि शामिल हुए। भारतीय और विदेशी कंपनियों के बीच 600 से ज्यादा बी2बी बैठकें हुईं। उद्योग जगत ने ठोस कदम और साझा मानकों की मांग की।अब कल दोपहर बाद ब्रिक्स सदस्य देशों के नेताओं की बंद बैठक से समिट शुरू होगी। इसका विषय है—समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत बनाना। इसके बाद भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा, सामूहिक फोटो और वृक्षारोपण होगा।BRICS

शाम को प्रधानमंत्री मोदी गाला डिनर की मेजबानी करेंगे। 13 सितंबर को ओपन सेशन होगा। विषय है—रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी। समिट के अंत में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी होने की उम्मीद है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई है इस बीच दोनों देशों के बीच रक्षा-सुरक्षा रणनीति, सहयोग व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई है।BRICS

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *