बंगाल में SIR पर सियासत तेज, दिलीप घोष बोले- चुनाव में जनता ने TMC के बजाय BJP को चुना

Kolkata: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने राज्य में वोटर लिस्ट का एसआईआर इसलिए कराया, ताकि वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाकर बीजेपी को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने में मदद की जा सके।Kolkata:

Read Also- IND vs WI ‘मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

उन्होंने मुर्शिदाबाद की अल्पसंख्यक-बहुल रेजीनगर विधानसभा सीट पर राज्य पुलिस पर भी बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। इस सीट पर अगले महीने उप-चुनाव होने हैं। हुगली जिले के श्रीरामपुर में रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा।मई में राज्य विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार के बाद ये कोलकाता के बाहर उनकी पहली जनसभा थी।Kolkata:

Read Also-Kanpur विनीत मिनोचा मर्डर केस: पिता की हत्या का मलाल नहीं, दुख चाकू से …- बेटे सुब्रत का सनसनीखेज खुलासा

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कथित इस्तेमाल को लेकर बीजेपी की “सच्चाई” अब सामने आ गई है। उनका इशारा हाल ही में सामने आई एक खबर की ओर था।उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *