IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर अपना इरादा साफ किया, बोले- वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य
Sports Desk : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोहली ने साफ कर दिया है कि 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। JioStar से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में भारत के लिए खेलना और टीम को वर्ल्ड कप जिताने के लिए अपना सब कुछ देना उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।IND vs WI
Read Also-Asian Games: भारत को एक दिन में कबड्डी के दो गोल्ड, महिला और पुरुष दोनों ही टीम चमकीं
विराट कोहली ने कहा कि 50 ओवर के वर्ल्ड कप की तीव्रता काफी ज्यादा होती है और विदेशी परिस्थितियों में लगातार मुकाबले खेलना बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह भारत की ओर से खेलने वाला आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही उन्हें मैदान पर अपना सब कुछ देने के लिए प्रेरित कर रहा है। कोहली ने यह भी कहा कि टीम का लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है और इसके लिए वह हर जरूरी कोशिश करने के लिए तैयार हैं। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।IND vs WI
Read Also-Asian Games में रचा इतिहास, 4 साल का बैन झेला… 36 की उम्र में मनप्रीत कौर ने जीता ब्रॉन्ज
विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 2024 में टी20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। इससे पहले मई 2026 में भी कोहली ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर की थी और कहा था कि अगर वह खेल रहे हैं तो क्रिकेट जारी रखना चाहते हैं। अब उनके ताजा बयान से यह साफ हो गया है कि 2027 वर्ल्ड कप उनके वनडे करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज को भारतीय टीम के 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।IND vs WI
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterIND vs WI

