बंगाल में आज आखिरी दौर का चुनाव, पीएम मोदी ने की वोटिंग की अपील

दिल्ली ( प्रदीप कुमार) : बंगाल में आज आखिरी दौर का चुनाव है जिसमें 8वें फेज की 35 सीटों पर वोटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में यह  आज आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है जिसमें  चार जिलों की कुल 35 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं ।

 

इस चरण में मालदा की 6, बीरभूम की 11, मुर्शिदाबाद की 11 और कोलकाता नॉर्थ की 7 सीट शामिल हैं। पीएम मोदी ने सभी से वोटिंग करने की अपील की है । देशभर में कोरोना के माहौल के चलते कोर्ट चुनाव आयोग को फटकार लगा चुकी है क्योंकि कोरोना जैसी गंभीर महामारी के समय चुनाव जिसमें लाखों की संख्या में लोग वोटिंग कर रहे हैं, लोगो की जान को खतरे में डालना है।

 

 

इससे पहले बंगाल में 7 चरणों का चुनाव संपन्न हो गया है । आखिरी चुनावी दौर में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं जिसमें उन्होंने बताया कि आखिरी चरण में 84 लाख मतदाता है, जिसमें करीब 80 फीसदी यानी 68 लाख लोग वोट करेंगे।

वही आखिरी चरण के चुनाव संपन्न कराने  के लिए 11800 बूथ पर 3 लाख से ज्यादा स्टाफ लगे हैं जिसका मतलब है कि चुनाव आयोग ने 71 लाख लोगो की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है, ऐसा टीएमसी का कहना है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *