कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए 9.40 करोड़ की राशि जारी

Corona In India Today : 91 हजार के पार पहुंचे सक्रिय मामले | Covid Live Cases,

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के रोकथाम उपायों के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से सहायता के रूप में विभिन्न जिला उपायुक्तों को 9.40 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

हरियाणा के वित्त आयुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि 14 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार, अंबाला, करनाल, पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा और जींद के लिए कुल 7 करोड़ रुप, प्रत्येक जिले को 50 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।

इसी प्रकार, आठ जिलों महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, पलवल, फतेहाबाद, कैथल, चरखी दादरी और नूंह के लिए प्रति जिला 30 लाख रुपये कुल 2.40 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि उपायुक्तों को ये राशि क्वारंटीन, संग्रह और स्क्रीनिंग के लिए खर्च करनी होगी, जिनमें आवास, भोजन, कपड़े, चिकित्सा देखभाल व प्रभावित लोगों के लिए और संगरोध शिविरों में या क्लस्टर रोकथाम कार्यों के लिए आश्रय शामिल हैं।

कौशल ने बताया कि राशि कोविड-19 की प्रतिक्र्तिया के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद, अतिरिक्त परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना और उपभोग्य सामग्रियों और परीक्षण किट के लिए खर्च करनी होगी।

इसके अलावा, यह राशि नगरपालिका व पुलिस अधिकारियों के लिए सुरक्षा उपकरण, थर्मल स्कैनर्स, वेंटिलेटर, एयर प्यूरीफायर, ऑक्सीजन उत्पादन और मरीजों के परिवहन व्यवस्था के लिए, कंटेनमेंट जोन बनाने तथा कोविड-19 देखभाल केंद्रों के लिए खर्च की जा सकेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *