Uttar Pradesh: अयोध्या में सरयू खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। हाल के दिनों में भारी बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने की वजह से नदी का जल स्तर बढ़ गया है।बढ़ते जल स्तर ने सरयू के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है।
Read Also-Sports : भारत ने एथलेटिक्स में जीता पहला गोल्ड, 4 बेटियों ने रचा इतिहास
हालांकि, बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ अधिकारियों को उम्मीद है कि सरयू का जलस्तर स्थिर होकर घटने लगेगा। वे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।उत्तर प्रदेश में उफनती नदियों की वजह से कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।Uttar Pradesh:
इससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी थम सी गई है।कई इलाकों में बचाव कार्य जारी हैं, प्रशासन हाई अलर्ट पर है और अधिकारी हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।
Read Also-Sports : भारत ने एथलेटिक्स में जीता पहला गोल्ड, 4 बेटियों ने रचा इतिहास
कई नदियों में जलस्तर बढ़ने से उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इसकी वजह से अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। अयोध्या में, पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।वहीं गोरखपुर में भी सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि राप्ती और रोहिन नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच रही हैं।Uttar Pradesh:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
