Israel: कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, पायलट ने चाकू से किया हमला, जानें कैसा है अभी हाल?

’’’Israel:

Israel: फ्लाईदुबई की उड़ान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त करने के अपने सह-पायलट के प्रयास को नाकाम करते समय गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर है और सऊदी अरब के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी।Israel:

Read Also-BJP: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुए बड़े फैसले,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

मच्छार पर बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने चाकू से हमला किया था। विमान में 174 लोग सवार थे।रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पायलट को ‘‘उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार हो रहा है।’’Israel:

Read Also-Delhi: इंडिया ब्लॉक की हुई बैठक- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ वोट चोरी के खिलाफ बड़े आंदोलन…

दूतावास ने कहा कि उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है, लेकिन ‘‘उनकी हालत स्थिर बताई गई है।’’दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के कर्मी मच्छार के स्वास्थ्य पर करीबी नजर रख रहे हैं और उनके परिवार के संपर्क में हैं।मिशन ने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि वह जल्द से जल्द अपनी चोटों से उबरेंगे। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें आश्वस्त करते हैं कि हम सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी लेते रहेंगे और उनके कल्याण के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।’’’’Israel:

 

सह-पायलट के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित प्रयास को विफल किए जाने के बाद विमान में सवार सभी यात्री बुधवार को सुरक्षित इजराइल पहुंच गए।इजराइली अधिकारियों के अनुसार, सह-पायलट ओमान का नागरिक था। उसने मच्छार पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद विमान करीब 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14 हजार फीट नीचे चला गया।‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्ता डोरोन स्पीलमैन के हवाले से बताया कि मच्छार खून से लथपथ कॉकपिट के फर्श पर थे, लेकिन उन्होंने ‘‘अपनी बची हुई ऊर्जा के आखिरी क्षणों’’ में कॉकपिट के दरवाजे का लॉक खोल दिया।’’’’Israel:

रिपोर्ट के अनुसार, इससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सह-पायलट पर काबू पाने का मौका मिला। विमान में मौजूद फ्लाईदुबई के दो अन्य पायलटों ने इसके बाद विमान को तबुक में उतारा।नेतन्याहू ने एक बयान में मच्छार को ‘‘सच्चा नायक’’ बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना के दौरान मच्छार की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने मच्छार को ‘‘नायक’’ बताते हुए कहा कि उनके साहस और दृढ़ संकल्प ने एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। सऊदी अरब के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *