India Alliance: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को दोपहर के भोज पर आमंत्रित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सासंदो को जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में सांसदों को बुलाया है। माना जा रहा है कि इस दौरान विपक्षी दलों के नेता मंगलवार को निर्वाचन आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद आगे की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।India Alliance:
Read Also: RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत किया
‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च आयोजित किया था।पुलिस ने मार्च को संसद मार्ग के पास अवरोधक लगाकर रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया।India Alliance:
Read Also: Shraddha Festival: पूर्वजों के प्रति आभार का पर्व श्राद्ध, जानें इसका महत्व और नियम
दिल्ली पुलिस ने करीब 260 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें ‘इंडिया’ गठबंधन के 10 सांसद भी शामिल थे। बाद में हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ दिया गया।प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं समेत कई विपक्षी नेता मौजूद थे। India Alliance:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
