Rajasthan : दिव्या चौधरी पर बिना अनुमति दो महिला बंदियों को जेल से बाहर ले जाने का आरोप, कोटा के फ्लैट से पुलिस ने पकड़ा
News Desk : अजमेर महिला जेल की तत्कालीन प्रभारी जेलर दिव्या चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि 12 जुलाई 2026 को उन्होंने महिला प्रहरी सोनिया चौधरी के साथ मिलकर दो महिला बंदियों को बिना निर्धारित अनुमति और जेल रिकॉर्ड में जरूरी प्रक्रिया पूरी किए जेल से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, दोनों बंदियों को अजमेर के एआरजी सिटी स्थित दिव्या चौधरी के निजी फ्लैट पर ले जाया गया, जहां उनसे साफ-सफाई का काम करवाया गया। इनमें एक बंदी आजीवन कारावास की सजा काट रही थी, जबकि दूसरी विचाराधीन बंदी बताई गई है। Rajasthan
READ ALSO- MEA India- ‘बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत ने फिर दोहराया अपना रुख
पुलिस के अनुसार, जेल के मुख्य द्वार पर तैनात कर्मचारियों ने बंदियों को बाहर ले जाने का विरोध किया था, लेकिन आरोप है कि उन्हें डराकर दोनों महिलाओं को निजी वाहन से जेल से बाहर ले जाया गया। कुछ घंटे बाद दोनों बंदियों को वापस जेल लाया गया। मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने दिव्या चौधरी और महिला प्रहरी सोनिया चौधरी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद 5 अगस्त को अजमेर के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों को भी शामिल किया गया।Rajasthan
READ ALSO- Big News : जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाया विपक्ष, राहुल-प्रियंका समेत कई सांसद हिरासत में लेकर छोड़े गए
पुलिस के मुताबिक, केस दर्ज होने के बाद दिव्या चौधरी अपने निर्धारित मुख्यालय से अनुपस्थित चल रही थीं। साइबर सेल की मदद से उनकी लोकेशन का पता लगाया गया और 6 अक्टूबर को उन्हें कोटा के एक आवासीय फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बंदियों को जेल से बाहर ले जाने की पूरी प्रक्रिया में और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसके पीछे क्या वजह थी। मामले में आरोपी महिला प्रहरी सोनिया चौधरी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।Rajasthan
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

