Delhi: दो दिन बाद पुतिन का भारत दौरा, बढ़ी हलचल, मोदी से मुलाकात में इन बड़े मुद्दों पर नजर

Delhi

Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर के BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं और 11 सितंबर को पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी।

News Desk: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सितंबर में भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अलग द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेताओं की 31 अगस्त को बिश्केक में भी मुलाकात हो चुकी है।Delhi

Read Also-BIG NEWS: राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका! PM मोदी पर टिप्पणी का केस नहीं होगा रद्द, अब आगे क्या?

मोदी-पुतिन की बैठक में भारत-रूस के बीच रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, परमाणु सहयोग और आर्थिक रिश्तों को आगे बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। रूस के Su-57 लड़ाकू विमान और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग भी बातचीत के अहम मुद्दों में शामिल हो सकते हैं। दोनों देशों के बीच कारोबार और भुगतान व्यवस्था को मजबूत करना भी एजेंडे में रह सकता है।Delhi

Read Also-Vadodra: PM मोदी का कांग्रेस पर फिर ‘नाराज फूफा’ तंज, बोले- भारत के विकास से कुछ लोग कभी खुश नहीं हो सकते

इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिमी प्रतिबंध और वैश्विक स्तर पर बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों पर भी चर्चा हो सकती है। भारत लगातार युद्ध के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर देता रहा है। वहीं

BRICS सम्मेलन में आर्थिक सहयोग, वैश्विक संस्थाओं में सुधार और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।Delhi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *