CJP Protest: दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले कई ट्रेनें रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

CJP Protest

CJP Protest: दिल्ली में शनिवार को होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। देश के कई हिस्सों में लोग यात्रा के दूसरे विकल्प तलाशने के लिए परेशान हैं। बिहार से नई दिल्ली के लिए चार ट्रेनें रद्द की गई हैं। राजधानी पटना में कई यात्री इस बात को लेकर परेशान थे कि वे समय पर अपनी मंजिल तक कैसे पहुंचेंगे। CJP Protest

ये ट्रेनें ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और दूसरे समूहों के बुलाए विरोध प्रदर्शन से पहले रद्द की गई हैं। ये समूह वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’, यानी एसआईआर से जुड़े विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Read Also: CJP Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने बॉर्डर किए सील

ट्रांसपोर्ट सेवाओं से जुड़ी चिंताओं के बीच, यात्रियों में दिल्ली पहुंचने और आगे की यात्रा जारी रखने को लेकर भारी अनिश्चितता दिखी। जम्मू में भी, नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द हुईं। यात्रियों को रेलवे स्टेशन के बाहर इंतजार करते देखा गया। प्रभावित सेवाओं में जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी कटरा को नई दिल्ली से जोड़ने वाली तीन ट्रेन शामिल हैं। CJP Protest

इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी में 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का ऐलान किया है। इससे दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी को लेकर चिंता बढ़ गई। CJP Protest

Read Also: Delhi: विपक्ष के नेता राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के संसद परिसर पहुंचे

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को इन पाबंदियों पर सवाल उठाए गए। मेट्रो स्टेशनों और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनों पर लगी पाबंदियों का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार “मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं कर सकती।” अदालत ने कहा कि पूरी तरह से रोक नहीं लगाई जा सकती। CJP Protest

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *