UP: सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और कंटेनर की टक्कर से चार लोगों की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस के अनुसार हादसा देवबंद थाना क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के पिलर संख्या 13 के पास हुआ। सभी श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद नवरात्र के लिए ज्योति लेकर मेरठ के सरधना स्थित अपने गांव कुशावली लौट रहे थे।UP:  

Read Also: CJP Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने बॉर्डर किए सील

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रात भर यात्रा करने के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वे देवबंद पहुंचे और चाय-नाश्ता करने के लिए रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान अमन राणा (25), सागर (22), पंकज (25) और रमेश (55) के रूप में हुई है। UP:  

Read Also: CJP Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने बॉर्डर किए सील

पाठक ने बताया कि देवबंद थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।हादसे की सूचना मिलते ही सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के समुचित उपचार और राहत कार्यों के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कंटेनर चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *