POLITICS: विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड गिरावट- ‘कांग्रेस नेता अजय माकन ने केंद्र सरकार पर बोला हमला’ 

POLITICS:

POLITICS: ​देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। माकन ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया है कि पिछले चार हफ्तों में देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में इतिहास की सबसे बड़ी डॉलर-मूल्य की गिरावट दर्ज की गई है।POLITICS

कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है और कहा है कि भले ही मीडिया ने हर हफ्ते की गिरावट को अलग-अलग रिपोर्ट किया हो, लेकिन इन चारों हफ्तों का यह सामूहिक आंकड़ा 1998 के बाद से एक नया और चिंताजनक रिकॉर्ड बना रहा है।”

Read Also-Bollywood: अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा, चिरंजीवी समेत कई कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं

51.1 अरब डॉलर की भारी गिरावट: पिछले 4 हफ्तों में विदेशी मुद्रा भंडार से 51.1 अरब डॉलर (लगभग 3,51,362 करोड़ रुपये) कम हो गए हैं। 1998 के बाद का रिकॉर्ड: सितंबर 1998 में RBI द्वारा साप्ताहिक आंकड़े जारी करने की शुरुआत के बाद से यह चार हफ्तों की सबसे बड़ी गिरावट है।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी घटीं: सिर्फ चार हफ्तों में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (Foreign Currency Assets) 43.421 अरब डॉलर घट गई हैं।”आरबीआई (RBI) द्वारा शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चार हफ्तों तक भारी गिरावट आई है। 2 अक्टूबर 2026 को समाप्त हुए चार हफ्तों के आंकड़ों पर गौर करें तो स्थिति चिंताजनक नजर आती है।POLITICS

Read Also-गोवा में फूटा कॉकरोचों का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गुस्सा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की

​पहला हफ्ता: 4.924 अरब डॉलर की गिरावट , ​दूसरा हफ्ता: 14.881 अरब डॉलर की गिरावट, तीसरा हफ्ता: 18.343 अरब डॉलर की गिरावट, चौथा हफ्ता: 12.952 अरब डॉलर की गिरावट। ​इन चारों हफ्तों को मिला दिया जाए तो कुल गिरावट 51.1 अरब डॉलर बैठती है, जो भारतीय रुपये में करीब 3 लाख 51 हजार 362 करोड़ रुपये बनती है।POLITICS

कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है और कहा है कि भले ही मीडिया ने हर हफ्ते की गिरावट को अलग-अलग रिपोर्ट किया हो, लेकिन इन चारों हफ्तों का यह सामूहिक आंकड़ा 1998 के बाद से एक नया और चिंताजनक रिकॉर्ड बना रहा है।”अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर खड़े इन सवालों के बीच अजय माकन ने कहा है कि कल वे इस बात का खुलासा करेंगे कि आरबीआई ने पहले ही कितने डॉलर बेचने का वादा कर रखा है और साथ ही वे सरकार से एक तीखा सवाल भी पूछेंगे।POLITICS

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *