Sweden Visit: स्वीडन में भारतीय राजदूत अनुराग भूषण ने CM सैनी और डेलिगेशन का किया भव्य स्वागत। इस यात्रा में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद हैं। 14 से 17 अक्टूबर तक स्वीडन में ही रहेगा हरियाणा का डेलीगेशन। इस महत्वपूर्ण यात्रा का उद्देश्य है कि हरियाणा राज्य में विदेशी निवेश आकर्षित करना और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करना। Sweden Visit
इसी के साथ तकनीकी एवं सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना। इस यात्रा के दौरान होने वाली मीटिंग से हरियाणा में निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को इंडिया–स्वीडन इनोवेशन डे को संबोधित करेंगे।
Read Also: MEA PC : सऊदी अरब से अमेरिका तक, विदेश मंत्रालय ने कई मुद्दों पर साफ किया भारत का रुख
इस मौके पर वें स्वीडन के सरकारी प्रतिनिधियों, वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों और संभावित निवेशकों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रियल एस्टेट, रक्षा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में निवेश संबंधी संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।
इस दौरान हरियाणा डेलिगेशन का फोकस सिस्टर सिटी साझेदारी और शहरों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे सतत शहरी विकास एवं तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान के नए अवसर खुलेंगे। इसी बीच सरकारी स्तर पर संवाद, औद्योगिक बैठकों, बिजनेस राउंडटेबल और तकनीकी एवं सतत विकास से संबंधित चर्चाएं भी आयोजित होंगी। Sweden Visit
Read Also: ACP की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
CM सैनी ने कहा कि यह यात्रा हरियाणा को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिलाने तथा राज्य में रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। हरियाणा सरकार निवेश के अनुकूल वातावरण, विश्वसनीय इंफ्रास्ट्रक्चर तथा नीतिगत स्थिरता के माध्यम से स्वीडन सहित विश्व के प्रमुख देशों के साथ साझेदारी को और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है। Sweden Visit
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

