MEA PC : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, ईरान के साथ बातचीत, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त की टिप्पणियों पर भारत का पक्ष रखा।
News Desk : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 14 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम कूटनीतिक मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया। सऊदी अरब में हुए हमलों और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए मंत्रालय ने नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों को अस्वीकार्य बताया और इन्हें रोकने की मांग की। मंत्रालय के मुताबिक, 10 अक्टूबर को हुए एक हमले में 12 लोग घायल हुए थे, जिनमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। परिवार की इच्छा के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रियाद में किया गया। घायलों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि आठ का इलाज जारी है। इनमें चार आईसीयू में हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी घायलों के संपर्क में हैं और उन्हें सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।MEA PC
Read Also: Elon Musk से कतार में काफी आगे हूं- इस बड़े उद्योगपति का के बयान के बाद स्टारलिंक विवाद में नया मोड़
भारत ने समुद्री सुरक्षा को लेकर ईरान के साथ हुई बातचीत की जानकारी भी दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने 12 अक्टूबर को ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव डॉ. मोहसेन रजाई से बातचीत की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा हुई। भारतीय नाविकों और टैंकरों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया। वहीं, भारत-अमेरिका संबंधों पर मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। भारत चाहता है कि यह समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी हो। वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर भी भारत ने अपना पक्ष रखा।MEA PC
Read Also: News : 96 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले अजरबैजान में हिजाब पर Ban! फ्रांस समेत कई देशों में भी …
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) की टिप्पणियों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय ने कार्यालय की ओर से जताई गई चिंताओं को अवांछित और अस्वीकार्य बताते हुए इसे भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभिन्न देशों में होने वाली घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते समय चयनात्मक दृष्टिकोण नहीं अपनाया जाना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत ने सुरक्षा, समुद्री हितों, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की टिप्पणियों से जुड़े मुद्दों पर अपना कूटनीतिक पक्ष सामने रखा।MEA PC
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterMEA PC
