Varanasi House Collapse: वाराणसी में धमाके के बाद ढहा घर, दो बच्चों समेत एक महिला को बचाया गया

Varanasi House Collapse

Varanasi House Collapse: वाराणसी पुलिस ने बताया कि बीते गुरुवार को पैगंबरपुर इलाके में एक जोरदार धमाके के बाद एक घर ढह गया। मलबे में फंसी एक महिला और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। Varanasi House Collapse

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (वरुणा जोन) राजेश पांडे ने बताया कि घर में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके कारण वह ढह गया। धमाके का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीना ने बताया कि सारनाथ थाना क्षेत्र में घर ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें तथा फायर सर्विस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। Varanasi House Collapse

Read Also: Haryana में निवेश के लिए CM नायब सैनी का स्वीडिश कंपनियों को न्योता, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 में शामिल होने की अपील

बचाव अभियान के दौरान दो बच्चे और एक महिला घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मीणा ने बताया कि अब मलबे में किसी के दबे होने की संभावना नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तथा अन्य कर्मी अभी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। Varanasi House Collapse

उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, उस घर में पटाखे बनाए और रखे जाते थे। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ये घर राजू खान का है और उसका भाई सलीम भी पटाखों के कारोबार से जुड़ा बताया जाता है। मौके की जांच के दौरान कुछ पटाखे और आतिशबाजी से जुड़ी गंध का पता चला। घटना का संज्ञान लेते हुए, पुलिस कमिश्नर ने कथित लापरवाही के आरोप में संबंधित पुलिस चौकी के प्रभारी और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। Varanasi House Collapse

Read Also: Punjab : परविंदर झोटा हत्याकांड पर राहुल गांधी ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- शिकायत करने वाला ही बन जाता है मुलजिम

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुराना पुल पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अनुज शुक्ला और संबंधित बीट में तैनात कांस्टेबल प्रकाश चंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका और घटना के अन्य पहलुओं की विभागीय जांच चल रही है। बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही और जानकारी सामने आएगी। Varanasi House Collapse

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *