Britain Protests: लंदन में सीजेपी आंदोलन की गूंज; अलग-अलग समूहों द्वारा विरोध और जवाबी प्रदर्शन

Britain Protests

Britain Protests: लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ। ये प्रदर्शन ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ब्रिटेन द्वारा आयोजित किया गया था। वहीं, भारतीय सरकार के समर्थकों का एक छोटा समूह भी वहां पहुंचा और ‘जवाबदेही और पारदर्शिता’ की मांग करते हुए, छात्रों के ‘स्टैंड इन सॉलिडेरिटी’ (एकजुटता प्रदर्शन) के विरोध में अपना प्रदर्शन किया।

शुक्रवार का ये प्रदर्शन, इस हफ्ते की शुरुआत में लंदन में ‘इंडिया हाउस’ के बाहर हुए एक ‘आपातकालीन विरोध प्रदर्शन’ (इमरजेंसी प्रोटेस्ट) के बाद हुआ है। Britain Protests

Read Also: Train में खाने की गुणवत्ता पर होगी थर्ड पार्टी की नजर, IRCTC और QCI के बीच अहम समझौता

उस प्रदर्शन का मकसद सीजेपी की मांगों को उठाना था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और भारत में मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) को रद्द करने की मांग शामिल थी। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कई अधिकारियों ने दोनों समूहों को एक-दूसरे से अलग रखा। दोनों तरफ के लोग तिरंगा लहरा रहे थे और उनके बीच कुछ सीढ़ियां थीं, जो दोनों समूहों को अलग कर रही थीं।

छात्रों के समूह की ओर से ‘आजादी’ और ‘सारे जहां से अच्छा’ के नारे लगाए जा रहे थे, जबकि दूसरी तरफ सरकार समर्थकों का समूह प्रधानमंत्री का एक बड़ा कट-आउट लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगा रहा था। Britain Protests

एसएफआई ब्रिटेन ने एक बयान में कहा, “हम वोटों को हटाए जाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम पुलिस की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम यहां भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए आए हैं।”

वहां मौजूद कई वक्ताओं ने भीड़ को संबोधित किया और उनसे कहा कि वे विरोधी समूह को ‘जय भीम’ और ‘शेम’ (शर्म करो) के नारों से जवाब दें। इस बीच सरकार समर्थक समूह ने भी लाउडस्पीकर के जरिए अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की और ‘शेम’ जैसे नारे लगाए। इस समूह में लंदन में रहने वाले उद्यमी राहुल काले भी शामिल थे, जिनके भारत के साथ गहरे व्यावसायिक संबंध हैं। Britain Protests

Read Also: S Jaishankar मुंबई में UAE के उप प्रधानमंत्री और मार्को रुबियो की करेंगे मेजबानी, MEA ने दी जानकारी

काले ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ब्रिटेन के साथ महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौता करके वैश्विक व्यापार का विस्तार किया है, जिससे निर्यात के नए अवसर खुले हैं।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि प्रदर्शनकारियों को ये समझना चाहिए कि लंदन में बिना किसी ठोस वजह के किए जा रहे ये प्रदर्शन निवेशकों के भरोसे को कम करते हैं और बेवजह घबराहट पैदा करते हैं।”

ब्रिटेन में ‘इंडियन डायस्पोरा इन द यूके’ (आईडीयूके) के संस्थापक-निदेशक हिरदेश गुप्ता ने कहा, “आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना अटूट विश्वास जताने के लिए भारतीय उच्चायोग में इकट्ठा हुए हैं, जो भारत की प्रगति और समृद्धि के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।” आने वाले दिनों में लंदन में और भी प्रदर्शन और उनके जवाब में अन्य प्रदर्शन होने की योजना है। Britain Protests

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *