Cricket : प्रज्ञान ओझा बने भारतीय पुरुष टीम के नए चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार को भी मिली जगह

Cricket

Cricket :पोवार भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेल चुके हैं। संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में भी काम किया।

Sports Desk : बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बदलाव करते हुए प्रज्ञान ओझा को नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। बोर्ड के मुताबिक, टेस्ट मैचों में वरिष्ठता के आधार पर ओझा को समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है। इसके साथ ही पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को भी चयन समिति में शामिल किया गया है।Cricket

Read Also- Train में तेज आवाज में फोन चलाने पर कार्रवाई, 1000 रुपये जुर्माने से लेकर जेल तक का प्रावधान

रमेश पोवार की नियुक्ति की सिफारिश बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने की। इस समिति में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे। पोवार भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेल चुके हैं। संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में भी काम किया। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रहने के अलावा मुंबई और गुजरात की टीमों को भी कोचिंग दे चुके हैं। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्होंने गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी भी संभाली है।Cricket

Read Also- Cricket : शेफाली वर्मा का धमाका, स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा; 25 गेंदों में जड़ दिए 55 रन

बीसीसीआई ने अजीत अगरकर के कार्यकाल और उनके योगदान की सराहना की। जुलाई 2023 में जिम्मेदारी संभालने के बाद उनकी अगुवाई वाली चयन समिति के दौर में भारतीय टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। नई पुरुष चयन समिति में अब प्रज्ञान ओझा, शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार शामिल हैं। यह समिति भारतीय पुरुष टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी संभालेगी।Cricket

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *