US विदेश मंत्री मार्को रुबियो दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दौरे में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, द्विपक्षीय संबंधों और 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।
News Desk :अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 20 अक्टूबर 2026 को मुंबई पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद हैं। मुंबई में रुबियो और गोर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और गेटवे ऑफ इंडिया का दौरा किया। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है और दोनों देशों के आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों पर ध्यान दिया जा रहा है।US
Read Also: Big Update : भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी खबर, समझौते के बेहद करीब पहुंचे दोनों देश
रुबियो की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी प्रस्तावित है। चर्चा में व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दे शामिल होने की उम्मीद है। रुबियो मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को ताज मेमोरियल में श्रद्धांजलि देंगे और अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे। इसके बाद उनका गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज की तेल रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम है।US
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter US

