Tata Nexon-फिलहाल कंपनी ने बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, इंजन, कीमत और नए फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। नेक्सॉन ईवी को भारत में पहली बार 2020 में पेश किया गया था।
News Desk : टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय SUV टाटा नेक्सॉन का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल तैयार कर रही है। इस नई SUV को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन टेस्टिंग के दौरान नजर आया है। इससे पहले इसके पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल की टेस्टिंग की तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख और नए मॉडल की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।Tata Nexon
Read Also: Maruti ला रही नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 515 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद
डिजाइन में दिख सकते हैं बड़े बदलाव
नई टाटा नेक्सॉन के डिजाइन में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सामने आई तस्वीरों में इसका इलेक्ट्रिक मॉडल भारी कवर से ढका हुआ है। इसके बावजूद गाड़ी के नीचे बैटरी पैक और ऑरेंज हाई-वोल्टेज वायरिंग दिखाई दे रही है। शुरुआती तस्वीरों से SUV की बॉडी पहले के मुकाबले ज्यादा सीधी और पीछे की तरफ रूफलाइन कम ढलान वाली होने के संकेत मिलते हैं। इससे पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा हेडरूम मिलने की संभावना है। हालांकि, नए मॉडल के इंटीरियर, फीचर्स और अलॉय व्हील के आकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।Tata Nexon
Read Also: Maruti को टक्कर देने आई Kia की नई CNG 7-सीटर, ₹12.12 लाख से शुरू कीमत
ICE और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल की उम्मीद
नई नेक्सॉन के पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक विकल्पों में आने की संभावना है। हालांकि, सभी पावरट्रेन की उपलब्धता और लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि अभी बाकी है। रिपोर्ट्स में नए प्लेटफॉर्म या मौजूदा प्लेटफॉर्म में बड़े बदलाव की संभावना भी जताई गई है। फिलहाल कंपनी ने बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, इंजन, कीमत और नए फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। नेक्सॉन ईवी को भारत में पहली बार 2020 में पेश किया गया था। अब नई जनरेशन से इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन और तकनीक में सुधार की उम्मीद है। नई नेक्सॉन की लॉन्चिंग के बाद ही इसकी कीमत और मौजूदा मॉडल से होने वाले बदलावों की पूरी तस्वीर साफ होगी।Tata Nexon
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterTata Nexon

